{"_id":"642e5ffe92d865cbf30db218","slug":"one-year-old-child-burnt-to-death-due-to-house-fire-in-pilibhit-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में लगी आग, अंदर सो रहे एक साल के मासूम बालक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में लगी आग, अंदर सो रहे एक साल के मासूम बालक की जलकर मौत
Thu, 06 Apr 2023 11:31 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:31 AM IST
सार
गांव भोपतपुर सकरिया में बुधवार को दोपहर रामपाल के घर में आग लग गई। घर के अंदर एक साल का बच्चा सो रहा था। वह बुरी तरह जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आग में जल गया सारा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के भोपतपुर सकरिया गांव में एक घर में आग लगने से उसमें सो रहा एक साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घर में रखा हजारों का सामान भी जल गया। इसके अलावा पूरनपुर के पताबोझी गांव में आग से एक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
कलीनगर तहसील के गांव भोपतपुर सकरिया में बुधवार को दोपहर रामपाल के घर में आग लग गई। तमाम कोशिश के बाद लोग आग पर काबू नहीं पा सके। आग में घिरने से घर में सो रहा रामपाल का एक वर्षीय पुत्र मुन्ना जलकर गंभीर रूप से झुलस गया। बमुश्किल उसे बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
रामपाल के घर हजारों का सामान जलकर राख हो गया। झुलसे बालक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालक का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. सौरभ गंगवार ने बताया कि बालक 98 प्रतिशत से अधिक झुलसा है। बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव पताबोझी में भी लगी आग
पूरनपुर के गांव पताबोझी निवासी होरीलाल के घर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। घटना से गांव के लोगों में खलबली मच गई। गांव के कई लोग आग बुझाने को पहुंचे।सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन घटना के समय चल रही तेज हवा से जब तक आग काबू पाया जाता इससे पहले पूरा घर जलकर राख हो गया। होरीलाल की पत्नी आशा देवी ने बताया कि आग में घर में रखे १० हजार रुपये, दो मोबाइल, खाद्यान्न, चारपाई, बिस्तर, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया।