फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One killed, one injured in collision between two bikes

Pilibhit News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

Sun, 17 Nov 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in collision between two bikes
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में गांव मुड़िया भगवंत के पास शनिवार को देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त में किशोर की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव संगमा निवासी नन्हेलाल शनिवार को देर शाम नगर से बाइक से गांव लौट रहा था। उधर गांव संगमा का ही सचिन (16) अपने गांव से मकरंदपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में गांव मुड़िया भगवंत के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में थीं। दोनों चालक हेलमेट नहीं लगाए थे । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा में भर्ती कराया गया, जहां सचिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा पहुंचकर मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दोनों के परिजन स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए थे। सचिन की मौत होने से उनके घर कोहराम मच गया है। घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है । गंभीर रूप से घायल नन्हेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed