{"_id":"ff091a8ff37fc8c2a79566868baf4f81","slug":"one-employee-working-shackled-black-bar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर काम कर रहे वन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर काम कर रहे वन कर्मचारी
पीलीभीत।
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में रेंजर के पद कम किए जाने के विरोध में वनकर्मी काली पट्टी बांधकर वनमहोत्सव मना रहे हैं। सात जुलाई तक विरोध प्रदर्शन के बाद 20 जुलाई को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा।
प्रदेश में वन विभाग में रेंजर के 65 पदों को कम किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर वनकर्मियों ने नाराजगी व्यक्त की है। प्रदेश आह्वान पर वन महोत्सव के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधने का निर्णय लिया। पहली जुलाई से टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी की सभी रेंजों के डिप्टी रेंजर, वन दरोगा और वनरक्षक विरोध के तहत काली पट्टी बांध कर काम कर रहे हैं।
विरोध कर रहे वनकर्मियों ने बताया कि रेंजर के पद खत्म करने से डिप्टी रेंजर के प्रमोशन में दिक्कत आएगी और उनका प्रमोशन समय बढ़ जाएगा। इसका असर वन दरोगा और वनरक्षक के प्रमोशन पर भी पड़ेेगा। सात जुलाई तक इस विरोध के बाद 20 जुलाई को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विरोध करने वालों में डिप्टी रेंजर संजीव तिवारी, आरिफ जमाल, वजीर हसन, वन दरोगा शेर सिंह, रमाकांत, दिग्विजय सिंह, जोगा सिंह, सुरेश, संजीव सक्सेना सहित कई वनकर्मी शामिल हैं।