{"_id":"6a20fc9a7010139535023344","slug":"one-died-and-five-injured-as-e-rickshaw-overturns-after-collision-with-private-bus-in-pilibhit-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में भीषण हादसा: निजी बस की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में भीषण हादसा: निजी बस की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत, तीन घायल
Thu, 04 Jun 2026 09:48 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:48 AM IST
सार
पीलीभीत के घुंघचाई इलाके में पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दो लोोगं की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर घुंघचाई मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरनपुर से सवारियों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में बलरामपुर निवासी बाबूराम (उम्र 55), उनके पौत्र विवेक (13 वर्ष), पौत्री मीनाक्षी (9 वर्ष), कढ़ेया कनपारा निवासी सूरजपाल (उम्र 40 वर्ष), पूरनपुर के मोहल्ला राजीवनगर निवासी ई रिक्शा चालक महबूब अली (उम्र 60 वर्ष) घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घुंघचाई पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाबूराम और चालक महबूब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। जहां बाबूराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन