फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One animal died, three burnt due to fire in cattle shed

Pilibhit News: पशुशाला में आग लगने से एक पशु मरा, तीन झुलसे

Thu, 16 May 2024 04:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
One animal died, three burnt due to fire in cattle shed
बीसलपुर के गांव चुर्रा सकतपुर में घर में आग लगने से जला समान । संवाद
घुंघचाई। अज्ञात कारणों से पशुशाला में लगी आग से हजारों रुपये का सामान राख हो गया। साथ ही आग की चपेट में आने से एक भैंस जलकर मर गई, जबकि दो मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। मामले की सूचना हल्का लेखपाल को देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी छिंदा सिंह ने बताया कि घर के पास में ही स्थिति पशुशाला में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोसियों ने आग में फंसे मवेशियों को बमुश्किल बाहर निकाला। जब तक आग पर काबू पाया गया भैंस मर गई और दो पशु झुलस गए। प्रधान पोथीराम ने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

--
छप्पर में आग लगने से हजारों का नुकसान
बीसलपुर। चुर्रासकतपुर गांव के एक छप्पर में बुधवार को सुबह आग लगने सो हजारों का नुकसान हो गया।
गांव के धनपाल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से बरेली के एक निजी अस्पताल में अपनी बीमार पत्नी का उपचार करा रहे हैं। उनके घर में पुत्री शिवानी, शैली और पुत्र अमन हैं। बुधवार को सुबह घर में अचानक आग लग गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिट्टी और पानी फेंककर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में 20 हजार की नकदी, छप्पर, कपड़े, बर्तन, अनाज, लकड़ी और घर का अन्य काफी सामान जल गया। सूचना मिलने पर जब तक धनपाल घर पहुंचे तब तक आग बुझ चुकी थी। धनपाल ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed