Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers woke up again on encroachment, launched campaign on Station Road

Pilibhit News: अतिक्रमण पर फिर जागे अफसर, स्टेशन रोड पर चलाया अभियान

Thu, 12 Oct 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Officers woke up again on encroachment, launched campaign on Station Road
शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।
पीलीभीत। शहर की मुख्य समस्या अतिक्रमण है और इसी कारण जाम भी लगता है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को अफसर फिर जाग गए और पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर अभियान शुरू कराया। अफसरों ने पुलिस और पीएसी के साथ पहले स्टेशन रोड पर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद राम स्वरूप पार्क के पीछे गली में पक्का निर्माण तुड़वाया। उधर, अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में बाजार के साथ ही अन्य सभी मार्ग अतिक्रमण की जद में हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात स्टेडियम मार्ग और टनकपुर हाईवे के हैं। हालांकि स्टेशन मार्ग भी इससे अछूता नहीं है। फुटपाथ पर अवैध कब्जा होने से जाम की समस्या भी रहती है। आए दिन शिकायतें भी होती रहती हैं। अतिक्रमण हटाने की कवायद को लेकर अब तक सिटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका के ऊपर जिम्मेदारी डाल रहे थे। बृहस्पतिवार को अचानक जब अफसर जागे तो अभियान चलाने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका के प्रभारी ईओ को टीम के साथ मिलने और सीओ सिटी से पुलिस और पीएसी भेजने की बात कही। दोपहर करीब दो बजे गैस चौराहे से अफसरों ने अभियान की शुरूआत की। अभियान की शुरूआत होते ही फुटपाथ पर बैठे लोगों ने अपने फड़ हटाने शुरू कर दिए। यही नहीं ठेला और खोमचा भी गायब होने लगे। टीम ने स्टेशन रोड पर नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीबू मंडी में नाले पर बनी मार्केट को हटाने की प्रक्रिया शुरू की तो अधिकारियों से समय मांगा गया। इसके बाद टीम राम स्वरूप पार्क के पीछे गली में पहुंच गई। यहां लोगों ने नाले पर ही काफी आगे तक पक्का निर्माण करा लिया था। नगर पालिका की टीम ने हथौड़ों से पक्के निर्माण को तोड़ा। इसके बाद अभियान को विराम दे दिया गया।

आठ हजार वसूला जुर्माना
अभियान के तहत नाले पर अवैध रूप से व्यापार करने वाले दुकानदारों का सामान भी हटा दिया गया। मौके पर ही नगर पालिका की ओर से दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

टीम की व्यापारियों से हुई झड़प
चावला चौराहे के पास किसी बात को लेकर कुछ व्यापारी बिगड़ गए। पालिका कर्मी द्वारा अभद्रता करने की बात कहते हुए कुछ लोग उग्र हो गए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट का पारा चढ़ गया। उन्होंने लोगों को शांत कर अभियान जारी रखा गया।

अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। अवैध रूप से नाले पर दुकान लगाने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। अभियान अभी जारी रहेगा।- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट





व्यापारी बोले- मनमानी की तो बाजार बंद कर खोलेंगे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

पीलीभीत। शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अचानक चले अभियान को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बैठक कर कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि त्योहार शुरू होने वाला है। बाजार में मंदा पड़ा है। अधिकारियों ने बगैर किसी सूचना के एकाएक आकर अभियान शुरू कर दिया। यदि ऐसा ही रहा तो पूरा बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों ने देर शाम एक बैठक की। इसमें कहा गया कि अभी दो दिन पहले ही अभियान त्योहार बाद चलाए जाने की बात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तय हुई थी। व्यापारी नेता अफरोज जिलानी ने कहा कि बावजूद इसके बृहस्पतिवार को अधिकारी एकाएक आ धमके। नगर पालिका के कर्मचारी तो व्यापारियों से अभद्रता भी कर रहे थे। बैठक में कहा गया कि यदि ऐसा ही रहा तो पूरा बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। दुकानों के सामने चबूतरा को भी तोड़ा गया है। ऐसे में ग्राहकों को भी काफी परेशानी हुई।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के आगे से पक्का अतिक्रमण तुड़वाते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिह ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed