{"_id":"592ef4384f1c1b7508bdb310","slug":"officers-gathering-in-breaking-relationships","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटते रिश्तों को जोड़ने में जुटे रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटते रिश्तों को जोड़ने में जुटे रहे अफसर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 31 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
टूटते रिश्तों को जोड़ने में जुटे रहे अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिटपुट विवाद और मनमुटाव के कारण खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके रिश्तों में सुलह कराने के लिए आयोजित किया गया पीलीभीत मॉडल ऑफ परिवार परामर्श केंद्र का पहला दिन काफी बेहतर रहा। जिले की तीन तहसील समेत चार स्थानों पर काउंसलर की मदद से अधिकारी समझौता कराने में जुटे रहे। बुधवार सुबह दस बजे से इसकी शुरूआत कर दी हुई। सदर तहसील में सीओ सिटी निशांक शर्मा की अगुवाई में कुल 34 मामलों को सुनवाई के लिए नोटिस देकर बुलाया गया। इसमें महिला थानाध्यक्ष अनुपम सिंह, कोतवाल देशपाल सिंह, एसएचओ गजरौला जयवीर सिंह, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव काउंसलर के साथ सुनवाई करते रहे। पुलिस लाइन में सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल की अगुवाई में सभागार कक्ष में आयोजन कर सुनवाई की गई। पूरनपुर में सीओ अनुराग दर्शन की अगुवाई में काउंसलर ने दंपतियों के बीच मनमुटाव दूर करने के प्रयास किए। खास बात रही कि एसपी के चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजन किए जाने से लोग काफी राहत महसूस करते दिखाई दिए। उन्हें पुलिस लाइन तक सफर तय नहीं करना पड़ा। बल्कि अपने क्षेत्र की तहसील में ही उनकी सुनवाई हो गई।
बीसलपुर। तहसील सभागार में एसपी देवरंजन वर्मा की अध्यक्षता में हुए परिवार परामर्श केंद्र में कुल 31 मामलों में सुनवाई की गई। काउंसलर और अफसरों ने दोनों पक्षों को सुनकर तीन की सुलह कराई। निस्तारित होने वाले मामलों में मोहल्ला रामनगर निवासी महेश चंद्र, उनकी पत्नी स्वाति का मामला, पीलीभीत निवासी सोमपाल, उनकी पत्नी सीमा का मामला और मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जाबिर, उनकी पत्नी का मामला शामिल है। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, तहसीलदार विवेक मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सक्सेना, सीओ हरीश भदौरिया, कोतवाल एसके सिंह, दियोरिया कोतवाल मोहम्मद कासिम, बिलसंडा एसओ रूम सिंह बघेल, बरखेड़ा एसओ राजेश मौर्य मौजूद रहे।