फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Obscene dance and Harsh firing in son's engagement police sent to jail

पीलीभीत : बेटे की सगाई में खूब लगे ठुमके और जमकर हुई धांय-धांय, समारोह के दौरान ही पुलिस पिता को ले गई थाने 

Mon, 07 Mar 2022 06:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत 
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत  Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Mar 2022 06:22 PM IST
सार

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में अश्लील डांस की वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने सात नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीसलपुर सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि थाने पहुंचकर आरोपी ग्राम प्रधान फारूख से पूछताछ की। ग्राम प्रधान खुद अवैध बंदूक से फायरिंग कर रहा था। इसलिए उसकी गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
Obscene dance and Harsh firing in son's engagement police sent to jail
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत में विक्रमपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख के पुत्र मोहम्मद नदीम की रविवार को सगाई थी। प्रधान ने घर की छत पर टेंट लगाकर रात में अश्लील डांस कराया था। डांस के दौरान पौनिया (अवैध बंदूक) से हर्ष फायरिंग की गई। इसकी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को रात में ही हिरासत में ले लिया। चार लोगों का सोमवार दोपहर शांति भंग में चालान किया गया। वहीं, प्रधान को अवैध असलहा से फायरिंग के आरोप में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


यह था पूरा मामला
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में अश्लील डांस की वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने सात नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख, गांव के ही महबूब मदार, शेर मोहम्मद, सगीर अहमद, मोहम्मद फैज को रात में ही हिरासत में ले लिया था। ग्राम प्रधान का पुत्र नदीम और अन्य नामजद मौके से भाग गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चार लोगों का शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया है। बीसलपुर सीओ प्रशांत सिंह ने थाने पहुंचकर आरोपी ग्राम प्रधान फारूख से पूछताछ की। ग्राम प्रधान खुद अवैध बंदूक से फायरिंग कर रहा था। इसलिए उसकी गिरफ्तारी की गई। बंदूक बरामद हो गई है। शक्ति प्रदर्शित करने, निषेधाज्ञा उल्लंघन, महामारी एक्ट के उल्लंघन, सार्वजनिक रूप से अश्लील डांस व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed