{"_id":"6a1c6a3b7400b4cd690de237","slug":"nursing-student-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160792-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नर्सिंग छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नर्सिंग छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Sun, 31 May 2026 10:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 31 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। शाही स्टेशन के पास रविवार सुबह एक नर्सिंग छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ सदर नताशा गोयल और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आत्महत्या की वजह को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बताया।
यह घटना शाही रेलवे स्टेशन से करीब नौ सौ मीटर आगे पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर हुई। युवती की पहचान ग्राम हंडा निवासी दयंती देवी उर्फ रानी गंगवार (20) के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने यह भी कहा कि परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती के माता-पिता काफी समय पहले अलग हो गए थे। शुरुआत में वह अपनी मां के साथ रहती थी। करीब एक साल पहले मां भी उससे दूर नवाबगंज क्षेत्र में रहने लगी। इसके बाद दयंती देवी जहानाबाद के ग्राम हंडा स्थित अपनी नानी के घर रह रही थी। पिछले कुछ माह से वह बरेली में किराये के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पूर्व ही तबीयत खराब होने पर वह नानी के घर आई थी। रविवार सुबह बरेली जाने की बात कहकर घर से निकली थी और कुछ देर बाद घटना हो गई। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
युवती के पिता ओमपाल ने बताया कि दयंती देवी लंबे समय से घर नहीं आती थी। हालांकि, वह जरूरत पड़ने पर उसकी मदद करते थे। रक्षाबंधन पर दयंती देवी अपने भाई दुर्गेश को राखी बांधने शाही स्थित घर आई थी। उसके बाद से वह घर नहीं आई। ओमपाल ने बताया कि पुत्री अक्सर शाही गांव आती थी, पर अपने घर के बजाय अन्य व्यक्ति के घर जाती थी। शनिवार को भी वह वहां पहुंची थी।