फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now take the journey to the broad gauge train by mid-sea

अब मझोला तक कीजिए ब्रॉडगेज ट्रेन पर सफर  

Fri, 31 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 31 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Now take the journey to the broad gauge train by mid-sea
अब मझोला तक कीजिए ब्रॉडगेज ट्रेन पर सफर
 मझोलावासियों का वर्षों पुराना सपना न सिर्फ आज पूरा हुआ बल्कि जनपद के रेल इतिहास में भी शुक्रवार को एक कड़ी और जुड़ गई। टनकपुर रेल खंड पर पीलीभीत से मझोला तक बड़ी रेल लाइन का संचालन शुरू हो गया। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, राजेन गोहेन ने रेल भवन नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए 115 करोड़ रुपये की लागत से बने पीलीभीत-मझोला ब्रॉडगेज ट्रैक का लोकार्पण व उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक पल के सैकड़ों लोग साक्षी बने। रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार शाम हुए लोकार्पण व शुभारंभ समारोह का शुुभांरभ विधायक संजय गंगवार, किशनलाल राजपूत, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान रेल भवन के कांफ्रेंस हाल में मौजूद केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेल के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। रेल मंत्रालय द्वारा 2800 किमी ब्रॉडगेज कंवर्जन का लक्ष्य रखा गया, जिसे निर्धारित समय में ही पूरा कर लक्ष्य से अधिक कार्य किया गया। पर्यावरण संरक्षण में रेलवे आगे आया है। पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में हो रहे देश के विकास मे सब मिलजुल कर कार्य करें। केेंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि बड़ी रेल लाइन को लेकर रेल मंत्री ने वादा किया था, उस पर तेजी से कार्य शुरू कर उसे पूरा कर दिखाया। पीलीभीत से मझोला तक बड़ी रेल लाइन की ट्रेन चलते से आम आदमी से लेकर व्यापारी वर्ग को भी फायदा मिलेगा। अब मझोला से टनकपुर के बीच ब्रॉडगेज कंवर्जन का कार्य पूरा कर जून तक ब्रॉडगेज ट्रेन चलाई जाएगी। इससे पूर्व रेलवे परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर शहर विधायक संजय गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत व मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने भी विचार रखे। इधर शाम करीब 3:56 बजे सुरेश प्रभु, मेनका संजय गांधी, मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अन्नंत कुमार, राजेन गोहेन आदि ने रेल भवन से हरी झंडी दिखाकर फूलों व रंगबिरंगे गुब्बारों से सजी ट्रेन संख्या 55377 को रवाना किया। इस मौके पर नगरपंचायत चेयरमैन अजय गोयल, सीनियर डीसीएम आरके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. कुन्नू, डॉ. एमएस ज्ञान, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, एसएसई संतोष कुमार सक्सेना, एसके कमल, रेखा परिहार, विनोद अवस्थी, एमआर मलिक, देवेद्र सिंह टोनी समेत तमाम कई रेल अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed