फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now other departments will review the district level officials

अब दूसरे विभागों की समीक्षा करेंगे जिला स्तरीय अधिकारी

Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Now other departments will review the district level officials
समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- डीएम ने की सीएम के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा
डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों को विकास कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश देने के साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंपने को कहा। बैठक में सभी ब्लाकों के बीडीओ को पौधा रोपण करने के भी निर्देश दिए गए। 

गांधी सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हर अधिकारी छह-छह गांव का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में चल रहे प्रसव, लिंग अनुपात, क्षय रोग नियंत्रण, अंधता निवरण, समाजवादी पेंशन, आंगनबाड़ी केंद्र, व बच्चों को होने वाले टीकाकरण की जानकारी की। डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय, कब्रिस्तान, मुक्तिधाम, डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास, वैकल्पिक विद्युत नेडा, विद्युतीकरण, पेयजल, पाइप पेयजल योजना, बालिका छात्रावास,  मुर्गी पालन, कामधेनु आदि की प्रगति की जानकारी की। बैठक में डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को जल्द से जल्द पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed