{"_id":"679933be9982bef75b0510e0","slug":"notice-to-gram-pradhan-panchayat-secretary-for-misuse-of-government-funds-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129765-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सरकारी धन के दुरुपयोग पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सरकारी धन के दुरुपयोग पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव को नोटिस
Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जांच में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर डीएम ने विकास खंड बीसलपुर की ग्राम पंचायत रिछोला घासी के प्रधान को नोटिस भेजा है।
15 दिन में जवाब मांगा गया है। पंचायत सचिव, तत्कालीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, बीडीओ और रोजगार सेवक को भी नोटिस दिया गया है।
बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रिछोला घासी के देवस्वरूप गंगवार, महेंद्र पाल, बनवारी लाल आदि ग्रामीणाें ने शपथ पत्र पर शिकायत देकर प्रधान पर पंचायत सचिव के साथ मिलकर विकास कार्यों की धनराशि हड़पने की शिकायत की थी।
डीएम ने 15 अक्तूबर को जिला अर्थ संख्या अधिकारी और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम गठित कर जांच कराई।
टीम ने 101 बिंदुओं पर जांच दी। जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। प्रथमदृष्टया ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और बीडीओ दोषी मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने पर डीएम ने प्रधान अनीता देवी को नोटिस दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा तत्कालीन बीडीओ और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को नोटिस दिए जाने के लिए सीडीओ को लिखा है। डीसी मनरेगा को रोजगार सेवक को नोटिस देने, ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है।