{"_id":"5e405ff68ebc3ee5fe47e834","slug":"notice-for-illegal-mining-case-to-bjp-leader-pilibhit-news-bly395264616","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता डीपीएस राठौर समेत तीनों खनन पट्टेदारों को जुर्माना वसूली का नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता डीपीएस राठौर समेत तीनों खनन पट्टेदारों को जुर्माना वसूली का नोटिस भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अवैध खनन निकासी में ताबड़तोड़ एफआईआर दर्ज कराने के बाद प्रशासन ने शाहजहांपुर के भाजपा नेता और डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर समेत दोनों खनन पट्टेदारों को 2.20 करोड़ के जुर्माना वसूली का नोटिस भेज दिया है। खनन पट्टेदारों से एक सप्ताह के अंदर नोटिस पर जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय सीमा में जवाब न देने पर प्रशासन इस मामले में अगली कार्रवाई करेगा।
बीसलपुर के राजपुर कुडरी गांव में शाहजहांपुर के भाजपा नेता और डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर की फर्म ने वर्ष 2023 तक खनन का पट्टा लिया है। प्रशासन ने भाजपा नेता की फर्म को निर्धारित जगह के अलावा अन्य स्थानों पर खनन निकासी का दोषी माना। इसलिए पिछले दिनों बीसलपुर कोतवाली में भाजपा नेता पर नियम विरुद्ध खनन निकासी की धाराओं का उल्लंघन कर राजस्व को हानि पहुंचाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी क्रम में भाजपा नेता डीपीएस राठौर पर खनन नियमों का उल्लंघन करने में लगभग 87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन ने उनको जुर्माना वसूली का नोटिस भी भेज दिया। भाजपा नेता के अलावा सदर तहसील के गांव मीरापुर में खनन निकासी नियम विरुद्ध करने पर पट्टाधारक अनिल अग्रवाल को भी 1.33 करोड़ रुपये जुर्माना वसूली का नोटिस भेजा गया है।
बीसलपुर के गांव ढुकसी और कुर्रखेड़ा में अवैध खनन पर किसान महेंद्रपाल को भी 17.84 लाख की जुर्माना वसूली का नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है। किसान महेंद्रपाल की ओर से जुर्माना अदा करने के संबंध में अभी प्रशासन को जवाब नहीं मिला है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि अभी एक सप्ताह का समय पूरा नहीं हुआ है। निर्धारित समय सीमा के अंदर खनन पट्टाधारकों का जवाब नहीं आता है तो अगली कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।