फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notbandi frustration out on the central government

नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निकाली भड़ास

Wed, 28 Dec 2016 11:14 PM IST
पालीभ्ाीत ब्ययूराो
पालीभ्ाीत ब्ययूराो Updated Wed, 28 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Notbandi frustration out on the central government
कांग्रेस
कांग्रेसियों ने पार्टी का 132वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया। पार्टी नेताओं ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। बैंक से 24 हजार रुपये निकालने की बाध्यता खत्म करने व किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को मंडी समिति परिसर में हुए समारोह में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने पार्टी का झंडा फहराया। उन्होंने नोटबं पर कहा कि पचास दिन के बाद भी किसी गरीब, किसान को उनकी जरूरत के मुताबिक रुपये नहीं मिल पाएंगे। प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री की अमीरों को फायदा पहुंचाने की सोची समझी साजिश है। शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस की कमान युवाओं के हाथ में है। आने वाले समय में कांग्रेस अपनी नीतियों के दम पर परचम लहराएगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एनएसयूआई के यूथ प्रभारी मुनेंद्र पाल सक्सेना, जिला सचिव लखवीर सिंह, जितेंद्र छाबड़ा, अंकित जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, नीरज विक्रम, गुरमीत सिंह, गौरव कश्यप, सुमित राजपूत, जुबैर अमिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में शहीद दामोदर दास पार्क में स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर बीस साल पीछे ढकेलने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक संघर्ष जारी रखने की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ स्टेट कोआर्डीनेटर सैय्यद तौकीर अहमद नकवी, जिलाध्यक्ष वसुंधरा सुरभि ने भी विचार रखे। इस मौके पर इमरान रजा, असलम अंसारी, अब्दुल राजिक, अरमान मियां, नसीम फरीदी, इकबाल, कृष्णा कश्यप, मीना श्रीवास्तव, चिराग अग्रवाल, मुन्ना खां, हारून, रफीक अंसारी, नवीजान अंसारी, नवी अंसारी, जगदीश सरन कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। कांग्रेस जिला महासचिव राधेश्याम सागर के आवास पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राधेश्याम सागर, विजय पाल विक्की, मोहम्मद इजहार, राजू खंडेलवाल, रमेश देवल, सुनील सक्सेना, धीरज शुक्ला, शफीउल्ला साबरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed