{"_id":"586e95314f1c1ba37815b10a","slug":"noken-getting-off-sugar-wandering-peasant-slips","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकेन में बंद हो रही चीनी मिल, पर्चियों को भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकेन में बंद हो रही चीनी मिल, पर्चियों को भटक रहे किसान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सहकारी चीनी मिल पिछले तीन-चार दिनों से अक्सर नोकेन में बंद हो रही है। जबकि गन्ना की सप्लाई पर्चियां किसानों को न मिलने से उनमें रोष है। पांच दिन पहले चीनी मिल को क्लीनिंग को लेकर बंद किया गया था। क्लीनिंग से पहले चीनी मिल के धीमी गति से गन्ना पेरने आदि को लेकर गन्ना से भरे वाहनों की लंबी लाइनें चीनी मिल के बाहर आसाम हाईवे तक लगती थी। इसको लेकर जाम की झाम से लोगों को जूझना पड़ता था। किसानों के भी गन्ना से भरे वाहन 25 से चालिस घंटे में खाली हो पा रहे थे। क्लीनिंग के बाद चीनी मिल पिछले तीन-चार दिनों से अक्सर बंद हो रही है। एक-एक कर पहुंचने वाले गन्ना किसानों को गन्ना तोलवाने को लाइन नहीं लगानी पड़ रही है। उधर, किसानों में गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने से रोष है। भाकियू नेता मंजीत सिंह का कहना है कि चीनी मिल के पिछले कई दिनों से रोज नोकेन में बंद हो रही है। वही किसानों को गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने से उनको भटकना पड़ रहा है। पेड़ी गन्ना समाप्त होने के बाद नए बोए गन्ने (पौधा) की पर्चियां किसानों को नहीं दी जा रही है। परिणाम स्वरूप गन्ना की कमी के चलते चीनी मिल नोकेन में बंद हो रही है। नोकेन में मिल बंदी को लेकर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने बताया कि मिल क्षमता के अनुसार गन्ना की पेराई कर रही है। गन्ना से भरे वाहनों की जाम न लगे। इसके लिए गन्ना सप्लाई के इंडेंट को कंट्रोल किया गया है। उन्होंने बताया कि सामान्य पेड़ी गन्ना की पर्चियां जारी हो रही है। गन्ना की पैदावार अच्छी हो। इसको लेकर बुवाई वाला गन्ना 16 से तीस डिग्री सेल्सियस में काटना चाहिए। इतना तापमान फरवरी माह में मिलता है। सामान्य पेड़ी का गन्ना समाप्त होने के बाद ही बुवाई वाले गन्ना की पर्चियां जारी होगी।
विज्ञापन