{"_id":"69f8ec26d61e92987e0b33ba","slug":"no-staff-no-officers-locks-hanging-in-the-government-fruit-preservation-and-training-office-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-158709-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्टाफ न अधिकारी, राजकीय फल संरक्षण व प्रशिक्षण कार्यालय में लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्टाफ न अधिकारी, राजकीय फल संरक्षण व प्रशिक्षण कार्यालय में लटके ताले
Tue, 05 May 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को बंद पड़ा जकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यालय
पीलीभीत। राज्य सरकार युवाओं, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस उद्देश्य का लाभ पीलीभीत जनपद के किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल सके, इसके लिए फल एवं सब्जी प्रसंस्करण और संरक्षण के लिए तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यालय खोला गया, लेकिन इस कार्यालय पर ताला ही लटका रहता है।
पीलीभीत शहर में स्थित इस विभाग के कार्यालय में फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण अधिकारी को छोड़कर अन्य किसी की तैनाती नहीं हैं। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं, जब कार्यालय बंद रहेगा तो युवाओं, किसानों ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाए जा रहे प्रयासों का लाभ जनपद वासियों को कैसे मिलेगा। सोमवार को इस विभाग में ताला लटका मिला। न कार्यालय में कोई स्टाफ था और न अधिकारी। कार्यालय सन्नाटे की चादर ओढ़े मिला। तंग गली में बना यह सरकारी कार्यालय दो कमरे में संचालित है, उनकी भी हालत ज्यादा ठीक नहीं मिली।