{"_id":"592ef3a54f1c1b432bbdb173","slug":"no-needle-clutches-needles-notice-to-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं घूमी घंटाघर की सुईयां, ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं घूमी घंटाघर की सुईयां, ठेकेदार को नोटिस
Wed, 31 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 31 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
नहीं घूमी घंटाघर की सुईयां, ठेकेदार को नोटिस
Link Copied
पालिका प्रशासन के प्रयास के बाद भी घंटाघर की सुईयां नहीं घूमीं। करीब डेढ़ साल से ठेकेदार की चल रही ना नुकर के बाद अब पालिका प्रशासन ने उसे अंतिम नोटिस जारी किया है। यदि अंतिम नोटिस का जवाब नहीं मिलता है तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुए उसकी जमानत राशि जब्त की जाएगी। शहर में ब्रिटिश काल के दौरान कई संपत्तियों का निर्माण कराया गया था। इसमें एक घंटाघर भी शामिल था। करीब ढाई दशक पूर्व यह घंटाघर तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया। नौ वर्ष पूर्व इस घंटाघर की मरम्मत कराई गई, लेकिन कुछ मिनट चलने के बाद यह पुन: ठप हो गया। जिसके बाद यहां लगी कुछ मशीनें भी चोरी हो गई और आसपास के दुकानदारों ने इसमें सामान रखना भी शुरू कर दिया। करीब दो साल पहले शहरवासियों की मांग पर चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने कई साल से ठप पड़े घंटाघर को पुन: शुरू कराने का बीड़ा उठाया। इसके बाद घंटाघर में अवैध तरीके से रखे गए सामान को हटवाकर साफ सफाई कराने के साथ रंगाई पुताई भी कराई गई। इधर ठप पड़े घंटाघर को पुन: चालू कराने को पालिका प्रशासन द्वारा बरेली की फर्म शब्बन संस को 3.25 लाख में ठेका दिया। शुरुआती दौर में ठेकेदार ने घंटाघर में कुछ काम किया, लेकिन उसके बाद गायब हो गया। जिस पर पालिका प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया। जिस पर ठेकेदार ने परिवार के सदस्य के बीमार होने की बात कहते हुए जल्द आने की बात कही, लेकिन ठेकेदार आज तक नहीं पहुंचा। चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने बताया कि ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित तिथि तक ठेकेदार नहीं आता है तो उसे ब्लैक लिस्ट करते हुए उसकी जमानत राशि जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।