Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nine years imprisonment to the accused who called a young man from his home and made him disappear

Pilibhit News: घर से बुलाकर युवक को गायब करने के दोषी को नौ वर्ष कैद

Fri, 27 Sep 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nine years imprisonment to the accused who called a young man from his home and made him disappear
पीलीभीत। ट्रक पर साथ चलने के लिए घर से बुलाकर ले जाए गए युवक को गायब कर देने का दोष सिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश अनु सक्सेना ने दोषी को नौ वर्ष कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन



थाना बरखेड़ा के ग्राम चिनौरा निवासी भूपराम की पत्नी मोहन देवी ने 23 जुलाई 2015 को बरखेड़ा थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र सत्यपाल को गांव का ही युवक सत्यपाल ट्रक पर साथ चलने के लिए घर से बुलाकर ले गया। कई दिन बाद सत्यपाल गांव वापस आ गया, लेकिन उसका पुत्र सत्यपाल वापस नहीं आया।
विज्ञापन

मोहन देवी ने जब उससे अपने पुत्र के वापस न आने का कारण पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तब उसने अपने पुत्र को मार डालने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी सत्यपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो आरोप सही पाए गए। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अनु सक्सेना ने पत्रावली का अवलोकन करने, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए साक्ष्यों और गवाहों के बयानात के आधार पर आरोपी पर दोष सिद्ध होना पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed