फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nilam hua godam

3.68 लाख रुपये अधिक मेें नीलाम हुआ गोदाम

Sun, 01 Feb 2015 12:48 AM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत Updated Sun, 01 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति के केंद्रीय खाद गोदाम के मलबे की दुबारा नीलामी पिछली नीलामी से 3.68 लाख रुपये अधिक में हुई। नीलामी में जिले के अलावा आसपास जिलों के ठेकेदारों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना समिति मेें 13 जनवरी को जर्जर केंद्रीय खाद गोदाम को नीलाम किया गया था। नीलाम में 141 लोगों ने बोली लगाई थी। सर्वाधिक 3.40 लाख रुपये की बोली पर नीलाम सरफराज के नाम गई थी। नीलामी समाप्त होने पर ठेकेदारों में बने पूल के अनुसार बंटवारा न होने पर कई ठेकेदारों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


ठेकेदारों ने डीएम को पत्र भेजकर दोबारा नीलाम कराने और पांच लाख से अधिक में नीलाम लेने की बात कही थी। सहकारी गन्ना समिति सचिव देव सिंह राना की रिपोर्ट पर जिला गन्ना अधिकारी ने नीलामी निरस्त कर दी थी। शनिवार को गठित कमेटी ने फिर गोदाम की नीलामी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव देव सिंह राना ने बताया कि शनिवार को हुई नीलामी में 37 ठेकेदारों ने भाग लिया। इस बार सर्वाधिक 7.8 लाख पर नीलामी मोहम्मद रफीक के पक्ष में हुई। इस दौरान समिति चेयरमैन श्रीकांत सिंह, समिति सचिव देव सिंह राना, संचालक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, स्वदेश सिंह यादव, तहसीलदार दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed