{"_id":"669508db91b31fddbc0c0bec","slug":"newborn-dies-during-treatment-in-private-hospital-staff-accused-of-negligence-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, हंगामा
Mon, 15 Jul 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:03 PM IST
सार
पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात के पिता ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीबियों के साथ हंगामा किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट पर नवजात का शव रख दिया और हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर चिकित्सक ने उससे 23 हजार रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव सुखदासपुर नवदिया के रहने वाले जाहिद बेग की पत्नी ने 13 जुलाई को पुत्री को जन्म दिया था। बच्ची को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसको पूरनपुर में ब्लॉक रोड स्थित निजी अस्पताल युसूफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिखाया था। जहां पर अस्पताल में बच्चा स्पेशलिस्ट सहित अन्य सुविधाएं होने की बात कहते हुए नवजात को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान जाहिद बेग से अस्पताल खर्च 13000 और दवा का लगभग 10000 रुपये लिए गए। लेकिन बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत खराब होती रही। आरोप है कि रात में बच्ची को ऑक्सीजन नहीं लगाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन