फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New Year's celebration will be the special attention of the police

नए साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी खास नजर

Wed, 30 Dec 2015 11:21 PM IST
plibhit
plibhit Updated Wed, 30 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
बारावफात के जुलूस में हुई हिंसा को देखते पुलिस ने नए साल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख स्पॉट और मुख्य स्थानों पर करीब दो सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 31 दिसंबर की शाम से पुलिस होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर सघन चेकिंग अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

नए वर्ष का जश्न लोग पिकनिक स्पॉट, होटलों पर पार्टी कर मनाते हैं। बैंडबाजे और ढोल नगाड़ों की धुनों पर झूमकर हैप्पी न्यू ईयर मनाते हैं। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और शोहदों के प्रति पुलिस की नजर तिरछी है। बुधवार शाम शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर सिपाहियों को तैनात किया गया है। एसपी जवाहर ने बताया कि जिले में दो सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में अतिरिक्त सिपाही तैनात रहेंगे। इनमें कुछ सादी वर्दी में रहेंगे, जो शहर के होटल, ढाबों, शराब की दुकान, पार्कों और पिकनिक स्पॉट की निगरानी करेंगे। एसपी ने बताया कि शोहदों और शराब पीकर बवाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ, एसओ, घूमकर नजर रखेंगे। चूका स्पॉट पर खास निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की सांय छह बजे से रात दो बजे तक होटल, ढाबों, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, सिनेमा घर और मुख्य बाजार में सीओ के नेतृत्व में टीमें चेकिंग करेंगी। संवेदनशील प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी वायरलैस व हैंडसेट के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed