{"_id":"624df365aeeedc2896214d5a","slug":"nepalese-youth-arrested-with-fake-currency-on-indo-nepal-border-pilibhit-news-bly480603972","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर नकली करेंसी के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर नकली करेंसी के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक पुलिस, एसएसबी टीम के साथ। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। हजारा पुलिस और एसएसबी ने नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान नकली करेंसी के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये के नकली नोट मिले। हजारा क्षेत्र के जिस युवक ने नकली करेंसी मंगवाई थी। वह हाथ नहीं आया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार नेपाली युवक का चालान कर दिया गया।
हजारा के थाना प्रभारी रजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को एसएसबी की टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा के समीप आईएपीबी रोड बाजारघाट चौराहा के समीप कांबिंग कर रहे थे। नेपाल की ओर से बाइक से आ रहे नेपाल के जिला कैलाली थाना अलरिया, भुयांरा वार्ड छह गोदावरी नगर पालिका निवासी जयकिशन चौधरी को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से पांच-पांच सौ के 10 नोट नकली नोट मिले। भारत की असली करेंसी के दो हजार रुपये का एक नोट, पांच सौ के दो नोट, नेपाली करेंसी के पांच सौ के दो नोट, बीस रुपये का एक नोट, 10 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। पूछताछ पर उसने बताया कि हजारा थाना की पुलिस चौकी कंबोजनगर के टिल्ला नंबर चार निवासी परनेखरपाल उर्फ बिट्टू ने नकली करेंसी मंगवाई थी। वह उसे ही देने जा रहा था। उन्होंने बताया कि जयकिशन चौधरी और बिट्टू पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जयकिशन का चालान बुधवार को कर दिया गया।
कौन-कौन लोग मंगवाते हैं नकली करेंसी, पुलिस कर रही है छानबीन
पूरनपुर। हजारा के एसओ ने बताया कि पांच हजार रुपये की नकली करेंसी के बदले असली करेंसी के कितने रुपये देना तय हुआ, यह जयकिशन नहीं बता सका। बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर इसकी जानकारी की जाएगी। साथ ही नकली करेंसी और कौन-कौन लोग मंगवाते हैं। इससे पहले कितनी बार नकली करेंसी मंगवाई गई? इन विषयों में भी जानकारी की जाएगी। संवाद