फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepal border route sealed police and SSB deployed at 30 points

Nepal Unrest: नेपाल बॉर्डर के रास्ते सील, 30 प्वाइंट पर तैनात पुलिस-एसएसबी, दिन-रात की लगाई गई ड्यूटी

Wed, 10 Sep 2025 10:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Sep 2025 10:08 PM IST
सार

बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को नेपाल आने-जाने की इजाजत नहीं है। भारतीय सीमा से भी नागरिकों को बॉर्डर पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

विज्ञापन
Nepal border route sealed police and SSB deployed at 30 points
गश्त करती पुलिस और एसएसबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में भड़की हिंसा की आंच भारतीय सीमा तक न पहुंचे, इसके लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले से लगी 42 किलोमीटर लंबी नेपाल सीमा के सभी रास्ते पूरी तरह सील कर दिया गया है। जंगल के रास्तों और पगडंडियों से लेकर झूला पुल तक, हर आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


जिले के हजारा और माधोटांडा थाना क्षेत्र की करीब 20 सीमावर्ती गांवों में चौकसी बढ़ाई गई है। सीमा पर लगभग 30 प्वाइंट बनाकर 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसबी के साथ-साथ पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया गया है। अफसर खुद बॉर्डर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर हालात पर नजर रख रहे हैं। एसएसबी ने सीमा पर गश्त तेज कर दी है, जबकि पुलिस ने सभी पगडंडियों और जंगल के रास्तों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन

बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को नेपाल आने-जाने की इजाजत नहीं है। भारतीय सीमा से भी नागरिकों को बॉर्डर पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। एलआईयू, स्पेशल इंटेलिजेंस, आईबी और एसएसबी इंटेलिजेंस संयुक्त रूप से हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नेपाल में हुई हिंसा को देखते हुए पीलीभीत जिले की सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गश्त जारी है तथा पीएसी बल की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

विज्ञापन

नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद को मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
नेपाल में हाल ही में भड़की हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के अधीन कानून व्यवस्था शाखा में संचालित होगा। नागरिकों की सुविधा के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर 24×7 सहायता उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक सीधे इन नंबरों के माध्यम से मदद प्राप्त कर सकता है। हेल्पलाइन नंबर में 0522-2390257, 0522-2724010, 9454401674, वाट्सएप नंबर 9454401674 शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed