फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepal army and Shuklaphanta Sanctuary team took away two Indians

Pilibhit: दो भारतीयों को पकड़ ले गई नेपाल की सेना, परिजनों की गुहार पर भी नहीं छोड़ा, प्रशासन हुआ सक्रिय

Fri, 29 Nov 2024 10:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 10:55 AM IST
सार

कलीनगर तहसील क्षेत्र में जमीन जोत रहे दो भारतीयों को नेपाल की सेना व शुक्लाफांटा सेंचुरी की टीम पकड़ ले गई। जब उनके परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तहसील प्रशासन को सूचना दी। एसडीएम कलीनगर ने क्षेत्र में पहुंचकर जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन
Nepal army and Shuklaphanta Sanctuary team took away two Indians
धनगढ़ी-नेपाल के बनबसा-कंचनपुर की सीमा (फाइल)

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर में नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में जमीन जोत रहे दो भारतीयों को नेपाल की सेना और शुक्लाफांटा सेंचुरी की टीम पकड़कर ले गई। जानकारी पर ग्रामीणों के परिजन नेपाल गए, लेकिन दोनों को छोड़ने से इन्कार कर दिया गया। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम कलीनगर ने क्षेत्र में पहुंचकर जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी के पार गुन्हान क्षेत्र में भारतीय ग्रामीणों के कृषि के पट्टे हैं। इस पर वह लोग लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं। वर्ष 2020 में सर्वे के बाद नेपाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 27 और 28 के बीच जमीन को अपना बताकर दो सब पिलर लगा दिए गए। इस दायरे में करीब चार से पांच सौ एकड़ जमीन फंस रही है। इसके बाद से नेपाल की ओर से उक्त जमीन पर फसल बोने पर आपत्ति जताई जाने लगी, लेकिन भारतीय ग्रामीणों की ओर से उक्त जमीन पर खेती कार्य किया जाता रहा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों को नहीं छोड़ा 
दो दिन पूर्व रमनगरा क्षेत्र के चितरंजन और निमाई नाम के दो ग्रामीण सीमावर्ती क्षेत्र में जमीन की जोताई कर रहे थे। इस बीच नेपाल की सेना और शुक्लाफांटा सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने दोनों को पकड़ लिया और साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली रिंग रोड: किसानों को मिलेंगे 800 करोड़ रुपये, जानिए खातों में कब तक आएगा मुआवजा

इसकी जानकारी होने पर दोनों ग्रामीणों के परिजन नेपाल पहुंचे और दोनों को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें नहीं छोड़ा गया। इसके बाद जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह टीम के साथ रमनगरा क्षेत्र में पहुंचे और जानकारी जुटाई।

20 दिन पहले भी विवाद के बाद पहुंचे थे एसडीएम
अंतरराष्ट्रीय पिलर 27 और 28 के बीच जमीन पर खेती करने से रोकने का मामला करीब 20 दिन पूर्व भी सामने आया था। इसके बाद एसडीएम देवेंद्र सिंह तहसीलदार हबीब उर रहमान और क्षेत्रीय लेखपालों को लेकर मौके पर पहुंचे थे। राजस्व अभिलेखों को भी देखा गया, लेकिन जमीन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। 

एसडीएम कलीनगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि दो भारतीय को नेपाल की सेना और शुक्लाफांटा सेंचुरी की टीम के पकड़कर ले जाने की जानकारी मिली थी। इसपर क्षेत्र में जाकर जानकारी जुटाई है। इस मामले में उनके परिजनों से भी बातचीत की गई है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed