{"_id":"5fca95308ebc3ecf9a2ad3e6","slug":"negligence-caught-in-paddy-picking-and-procurement-two-purchasing-centers-in-charge-stranded-pilibhit-news-bly4289932182","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान उठान और खरीद में पकड़ी लापरवाही,दो क्रय केंद्र प्रभारी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान उठान और खरीद में पकड़ी लापरवाही,दो क्रय केंद्र प्रभारी फंसे
विज्ञापन
पीलीभीत। धान खरीद की हकीकत परखने को किए गए औचक निरीक्षण में डिप्टी आरएमओ ने तीन क्रय केंद्रों पर लापरवाही पकड़ी। यहां न तो धान का उठान कराया जा रहा था, न ही खरीद को लेकर गंभीरता बरती गई थी। क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए डिप्टी आरएमओ ने आरएफसी को पत्र लिखा है। वहीं तीन दिन के भीतर समस्त धान का उठान कराने के निर्देश दिए हैं।
पिछले कई दिनों से धान क्रय केंद्रों पर उठान की दिक्कत आ रही है। इससे धान की तौल भी बाधित हो रही थी। किसानों को क्रय केंद्रों पर कई दिनों तक सर्दी के बीच बिना कोई इंतजाम ठहरना पड़ रहा। अधिकारियों ने इसे लेकर सख्ती की। राइस मिलर से भी बात की गई, लेकिन अब भी गति सही तरीके से नहीं मिल सकी है। क्रय केंद्र प्रभारियों की भी लापरवाही उजागर हो रही थी। इसकी हकीकत परखने के लिए डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा ने आवश्यक वस्तु निगम के तीन क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें लापरवाही पकड़ी भी गई।
उन्होंने बताया कि मझारा और माधोपुर का क्रय केंद्र प्रभारी एक ही है। मझारा में आठ हजार क्विंटल, जबकि माधोपुर में साढ़े 12 हजार क्विंटल धान का उठान लंबित था। केंद्र प्रभारी की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे। निसरा क्रय केंद्र पर रिकॉर्ड अधूरा था। तीन केंद्रों के दोनों प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए आरएफसी को पत्र भेजा है। तीन दिन में उठान कराने के निर्देश दिए गए हैं। सख्ती करने पर तीन हजार क्विंटल धान का उठान क्रय केंद्र से कराया भी जा चुका है।