फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neeraj topped the divisional level children's festival

Pilibhit News: मंडल स्तरीय बाल उत्सव में नीरज रहीं अव्वल

Mon, 02 Mar 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Neeraj topped the divisional level children's festival
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल मुडेला खुर्द की छात्रा नीरज ने जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को बरेली के अर्बन हाट सिविल लाइन में आयोजित मंडल स्तरीय बाल उत्सव में नीरज ने बरेली मंडल के चारों जिलों की प्रतिभागी छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय बाल उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बरेली मंडल डॉ. अजीत कुमार ने छात्रा नीरज को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर विषय पर आयोजित बाल उत्सव की श्रृंखला का हिस्सा थी। कार्यक्रम की शुरुआत 12 फरवरी को ब्लॉक स्तर से हुई थी। इसके बाद जिला स्तर पर 60 छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें से 10 छात्राओं को मंडल स्तर के लिए चुना गया। इन 10 छात्राओं में जूनियर हाई स्कूल मुडेला खुर्द की छात्रा नीरज भी शामिल थीं।बीएसए रोशनी सिंह ने छात्रा नीरज और विद्यालय की शिक्षिका पूनम सहगल को बधाई दी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अब छात्रा नीरज आगामी आठ मार्च को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed