फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   navdeep

बॉलीवुड में चमकेगा पीलीभीत का नवदीप

Sat, 25 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 25 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
navdeep
शहर के ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक देवेंद्र छाबड़ा व राजेंद्र छाबड़ा के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में नवदीप छाबड़ा के पिता अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि पाकिस्तान के विभाजन के बाद पिता ज्ञान सिंह छाबड़ा पीलीभीत आकर बस गए थे। यहां पिता पांच भाइयों के साथ रहे और यहीं से शिक्षा प्राप्त की। एफसीआई में कार्यकारी निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए छाबड़ा ने बताया कि उनका बेटा नवदीप की शिक्षा दिल्ली में हुई। ग्रेजुएट के बाद उसने न्यूयार्क फिल्म एकेडमी लॉस एंजिल्स से एक्टिंग का प्रशिक्षण किया। इसके बाद दिल्ली चला गया। वहां एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात फिल्मकार देवांग ढोलकिया से हुई। नवदीप की प्रतिभा देखकर उन्होंने फिल्म कुछ कुछ लोचा है में हीरो का रोल दिया। इस फिल्म में उसके साथ सनी लियोन, एवलिन शर्मा, रामकपूर सहित कई प्रमुख कलाकार हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आठ मई को फिल्म रिलीज हो रही है। नवदीप की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रेसवार्ता के दौरान राजेंद्र छाबड़ा, देवेंद्र छाबड़ा, गुरवीर छाबड़ा, पूजा छाबड़ा, राजीव शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed