{"_id":"627a2ab6bc85bb72462576f2","slug":"national-president-of-kisan-mazdoor-sangathan-vm-singh-held-a-meeting-with-farmer-leaders-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी गारंटी की मांग: पीलीभीत में वीएम सिंह ने किसान नेताओं के साथ की बैठक, 6, 7 और 8 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी गारंटी की मांग: पीलीभीत में वीएम सिंह ने किसान नेताओं के साथ की बैठक, 6, 7 और 8 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे किसान
Tue, 10 May 2022 04:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 May 2022 04:42 PM IST
सार
पीलीभीत में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक वीएम सिंह ने किसान नेताओं के साथ बैठक के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 6,7,8 अक्तूबर को देश भर के किसान संगठन और किसान एकत्र होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने किसान नेताओं के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक वीएम सिंह पीलीभीत पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण भवन में किसान नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने एक बार फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आवाज बुलंद करने के लिए किसानों को एकजुट होने की बात कही। इस दौरान वीएम सिंह ने बताया कि दिल्ली में 6,7,8 अक्तूबर को देश भर के किसान संगठन और किसान एकत्र होंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में एमएसपी की गारंटी के लिए किसान अपनी रूपरेखा तय करेंगे।
विज्ञापन
किसान नेता वीएम सिंह ने बताया कि वह भारत के दस राज्य का खुद दौरा करेंगे। प्रमुख किसान संगठनों के पदाधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही किसानों को एकजुट करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए पहली लड़ाई की नींव पीलीभीत की धरती से रखी गई थी। इसलिए आगामी रणनीति में भी पीलीभीत का विशेष योगदान रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीलीभीत की धरती से जब एमएसपी की लड़ाई छेड़ी गई थी तब पहली बार धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। अब किसान यही चाहते हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए। अगर सरकार ऐसा करती है तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों के साथ पूरे देश का विकास होगा। बैठर में श्रवण सिंह, अंग्रेज सिंह, गुल्लू पहलवान, हरदेव सिंह, प्रेमसागर पटेल, अरविंद, हरिओम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन