{"_id":"6c32fe93f3af4de5c855023f54484c21","slug":"nand-celebrate-the-birth-of-lalla-devotees-descended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के लल्ला का जन्मोत्सव मनाने उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के लल्ला का जन्मोत्सव मनाने उमड़े भक्त
Pilibhit
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर्व के चलते मंदिरों में देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे। वहीं कई स्थानों पर भजन संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
शहर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मोहल्ला खकरा स्थित महादेव शिवालय मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चौक बाजार, जेपी रोड, लोहामंडी होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची। यहां महंत रमन मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण व राधा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। देर रात महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर संस्थापक एससी गुप्ता, अध्यक्ष अरुण गोयल, आकाश, लक्ष्य, संजय, मनीष आदि मौजूद रहे। मोहल्ला वासिल में पीलीभीत यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर विक्रांत शर्मा, राजीव राठौर, अरुण राठौर, अभिषेक शर्मा, नितिन, राहुल आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर के मंदिरों मेें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गईं राधा कृष्ण की झांकियों को देखने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के मंदिर में कलाकारों ने रविवार को श्रीकृष्ण लीला का मंचन भी किया। इधर बड़ा स्थल मंदिर के पास दो दिवसीय जन्माष्टमी मेला रविवार से शुरू हो गया। आज पहले दिन माखन चोरी लीला, पूतना वध और शेषनाग लीला का मंचन हुआ। जिसे देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अजीत, पारस, सिद्धू शर्मा, रोहित कुमार, भूरा, आयुष, नीशू, सुमित और कमल आदि युवकों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल, बाबूराम शर्मा, सुभाष चंद्र सक्सेना, सुधीर गुप्ता, सचिन कुमार, सुनील कुमार और राजकुमार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
पूरनपुर। रविवार को ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी और उसके पीछे भजन कीर्तन करते श्रद्धालु चल रहे थे। शोभायात्रा में मुकेश खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, प्रणय बाजपेई, त्रिभुवन शर्मा, डॉ. प्रदीप, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, सुरेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि लोग थे। उधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देररात तक पकडिय़ा चौराहा, ठाकुरद्वारा मंदिर, गांधी पार्क सहित कई स्थानों पर झांकियां देखने वालों की भीड़ रही। अशोक कालोनी में स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर में वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला की। रासलीला को देखने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। गांधी पार्क मेें भगवान श्रीकृष्ण, पूतना वध, कारागार में बंद बासुदेव-देवकी, पकडिय़ा चौराहा पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में रास लीला का मंचन किया गया। पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना ने ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। गायक विदुर राज ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देररात तक चले कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद, रमेश प्रजापति, देवेंद्र सक्सेना, सुभाष गुप्ता, घासीराम आजाद, राकेश आजाद, अनिल गुप्ता, राजीव सक्सेना, महेश कश्यप, रामस्वरूप आजाद, मुकेश, रवि आदि का खासा सहयोग रहा।
विज्ञापन
बिलसंडा। जन्माष्टमी पर्व पर नगर के खदनियां बाबा देवस्थल परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। भगवान राधा कृष्ण के बाल स्वरूपों की विशेष झांकियां सजाई गईं। जिन्हें देखकर श्रद्धालु गदगद हो गए।
आकर्षक ढंग से सजाई गईं झांकियों को खूब सराहा गया। वहीं कृष्ण और राधा के गीतों और भजनों पर भी श्रद्धालु जमकर झूमे। यहां पर कन्हैया के जन्म लेते ही घंटों आतिशबाजी का दौर भी चला। गोवर्धन पर्वत उठाते हुए भगवान कृष्ण और सुदामा के मिलन की दिखाई गई मार्मिक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कन्हैया के जन्मोत्सव के मौके पर आयोजक राइस मिलर सुधीर जिंदल, सोनल जिंदल, सौरभ जिंदल समेत लोगों ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। हरदेव राजा देवस्थल पर राधा कृष्ण के बाल स्वरूपों ने डीजे पर नृत्यकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर एसओ राजेश यादव ने थाना परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर आकर्षक ढंग से सजावट कराई। यहां पर भी भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। मढ़ी स्थित हनुमान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, मझिगवां स्थित गौरीशंकर मंदिर, लिलहर स्थित शिव मंदिर, मढ़ानाथ बाबा मंदिर, रामजानकी सत्संग भवन और समाजसेवी रामबहादुर मिश्रा द्वारा बनवाए गए रामजानकी मंदिर पर विशेष सजावट की गई और भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखकर कन्हैया के जन्म लेने के उपरांत पूजा अर्चना की और उसके बाद व्रत का पारायण किया।