फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipality: The budget was spent so much that even the bonus was lost.

नगर पालिका : ऐसा खपाया बजट कि बोनस के भी पड़ गए लाले

Sun, 18 Feb 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Municipality: The budget was spent so much that even the bonus was lost.
नगर पालिका परिषद कार्यालय का गेट । फाइल फोटो
पीलीभीत। शासन से कर्मियों के सभी देयों का भुगतान करने के लिए 3.79 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इस धनराशि का पूरा उपभोग भी पालिका के रिकाॅर्ड में कर लिया गया। इसके बाद भी अब तक पालिका के करीब 200 कर्मियों को बोनस का भुगतान नहीं हो सका है। कर्मचारी बीते तीन साल से बोनस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य वित्त की ओर से नगर पालिका को 3.79 करोड़ रुपये मिले थे। इससे कर्मियों के सभी देयों का भुगतान किया जाना था। पालिका की ओर से पूरा बजट खपा दिया गया और इसकी रिपोर्ट भेजने की बात कही जा रही है। पूरा बजट खपने के बाद भी कर्मियों की समस्याएं दूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कई कर्मियों को उनके देयों का भुगतान नहीं हो सका है। यही नहीं पालिका में तैनात करीब 200 स्थायी कर्मियों को बोनस भी नहीं दिया गया है। बीते तीन साल से वह बोनस की आस लगाए हुए हैं। शासन से धनराशि मिली तो कहा गया कि सभी को बोनस मिल जाएगा। बाद में इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। अब जिम्मेदारों का कहना है कि शासन से करीब सवा करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। आने पर सभी का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पालिकाध्यक्ष के पति से मिले हटाए गए आउटसोर्स कर्मी
पंप हाउस पर तैनात आउटसोर्स से लगाए गए 11 कर्मियों को हटा दिया गया था। इसको लेकर शुक्रवार को सभी ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। ठेकेदार और जलकल प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। शनिवार को सभी कर्मचारी पालिका कार्यालय पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष के न मिलने पर उनके पति से मुलाकात की। गलत ढंग से हटाने का आरोप लगाया। इस दौरान कर्मियों में खासा रोष दिखा।


--
उनके कार्यकाल से पहले का मामला है। नियमानुसार सभी को बोनस का भुगतान किया जाएगा। जिस तरह से किया जा रहा था, वैसे ही होगा। तीन साल से बोनस नहीं मिला है इसकी जानकारी नहीं है।
- डॉ. आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed