फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muharram: Police divided the district into five zones

मुहर्रम : पुलिस ने पांच जोन में बांटा जिला

Wed, 17 Jul 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Muharram: Police divided the district into five zones
पीलीभीत। मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त बंदोबस्त किए हैं। जिले को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। अफसरों के अलावा 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को दसवें मुहर्रम पर जिले भर में ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे और कहीं कोई विवाद न होने पाएं, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न इलाकों में 505 ताजिया अलग-अलग स्थानों पर रखने के साथ 395 ताजिया दफन किए जाएंगे। जो 49 करबला में दफन होंगे। जिसके मद्देनजर जिले को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। जुलूस के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा। चिह्नित मार्गों पर ही ताजियों का जुलूस निकलवाने की हिदायत दी गई है। 2500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एएसपी, सीओ, एसडीएम भी विभिन्न क्षेत्रों में नजर बनाए रखेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिक सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शहर में निकाले जाएंगे करीब 113 ताजिया
शहर में करीब 113 ताजिया निकाले जाएंगे। बेलो वाले चौराहे पर ताजिया एकत्र होंगे। इसके बाद कमल्ले चौराहा होते हुए सुनहरी मस्जिद, ड्रमंडगंज चौराहा, बरेली दरवाजा, जाटो चौराहा से एकता सरोवर तिराहा से होकर रोडवेज और ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग से करबला तक जाएंगे। लाल रोड से निकलने वाला जुलूस सुनहरी मस्जिद से ड्रमंडगंज चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा। सभी मार्गों पर पुलिस तैनात रहेगी। जुलूस बुधवार दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा।
000
खुराफात करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जुलूस को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। खुराफात कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
000
जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मिश्रित और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रहेगी। माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अविनाश पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed