{"_id":"58b9aca74f1c1ba0648314f0","slug":"mruri-block-69-of-the-village-s-five-ration-cards-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरौरी ब्लाक के पांच गांव के 69 राशन कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरौरी ब्लाक के पांच गांव के 69 राशन कार्ड निरस्त
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत ढंग से बने राशनकार्डों को निरस्त करने के लिए चले अभियान में मरौरी ब्लाक के पांच गांव में 69 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है। पिछले दिनों शासन ने पूर्ति कार्यालय को जिले भर में अभियान चलाकर अपात्रों के राशन कार्डों को चिह्नित कर उन्हें निरस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी ब्लाकों को निर्देशित चेकिंग अभियान का कार्यक्रम जारी किया गया था। इस अभियान के तहत मरौरी ब्लाक में चेकिंग की गई जिसमें 69 राशनकार्ड निरस्त किए गए हैं। इसमें 13 कार्ड गांव अलकथान, 43 चंदोई, 11 न्यूरिया देहात व एक एक राशन कार्ड जारकल्लिया व चिड़ियदाह में निरस्त किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि अपात्र लोगों ने स्वयं अपने राशन कार्ड जमा करने को कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं और जांच में पकड़े जाते हैं तो राशन कार्ड निरस्त करने के साथ उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन