फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MPs said, cases are filed by discrimination in the police station

सांसद ने पुलिस पर उठाए सवाल, बोले थाने में भेदभाव करके दर्ज किए जाते हैं मुकदमे

Fri, 13 May 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
MPs said, cases are filed by discrimination in the police station
लि समन्व्य समीति की बैठक लेते सांसद वरुण गांधी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांधी सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सांसद वरुण गांधी ने पुलिस पर सवाल खड़े किए। सांसद ने कहा कि पुलिस द्वेष भावना से काम कर रही है। भेदभाव करके मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। मामला दर्ज करने से पहले पुलिस पड़ताल जरूर कर ले ताकि फर्जी मुकदमा न दर्ज होने पाए। सांसद ने पीलीभीत- शाहजहांपुर रूट पर ट्रेन संचालन का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

दरअसल सांसद के पास अमरिया, जहानाबाद व पूरनपुर थानों में पिछलेे दिनों दर्ज के कुछ मामलों की शिकायतें पहुंची थी। इसको लेकर सांसद ने गंभीरता दिखाते हुए डीएम पुलकित खरे के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली का मुद्दा उठाया। उनका तर्क था कि पुलिस कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर मामला दर्ज न करें। पहले जांच लें और पीड़ित पक्ष की बात को नकारें नहीं। तीनों थानों में कई ऐसे मामले दर्ज हुए जो स्थानीय राजनीति के प्रभाव में हुए। सांसद ने इसके अलावा पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेन संचालन की समीक्षा की। इस पर डीएम ने बताया कि शाहजहांपुर रेलवे ट्रक पर माला नदी पर पुल निर्माणाधीन है। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। शहर के नालों की सफाई का हाल जाना। इसपर डीएम ने अवगत कराया कि शहर के बड़े नालों का टेंडर हो चुका है। बरसात से पहले सफाई कार्य पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के आम जनमानस तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि को बासमती चावल के बीज की उपलब्धता के साथ-साथ कृषकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार, डीएफओ नवीन खंडेलवाल, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी,सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद निधि से स्कूलों को उपलब्ध कराएंगे फर्नीचर
सांसद ने शिक्षा पर फोकस करते हुए कहा कि अब सांसद निधि प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी के बच्चों को अच्छी शिक्षा के संसाधनों के विकास के लिए खर्च की जाएगी। इससे पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में साइंस एवं कंप्यूटर लैब निर्माण, 101 प्राथमिक विद्यालयों फर्नीचर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। बरसात से पहले नगर पंचायत, नगर पालिका की सड़कों के किनारे खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण कराया जाए। इसके अलावा शेष गन्ना भुगतान, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलसंडा में महिला डॉक्टर की नियुक्ति, देवहा नदी की साफ सफाई और उसे सुंदर बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

धार्मिक स्थल की जमीन कब्जाने की शिकायत पर डीएम को भेजा पत्र
थाना कोतवाली के तहत आने वाले मोहल्ला मोहित्शम खां के निवासियों ने उप निबंधन अधिकारी से मंदिर की जमीन पर कब्जा कर जमीन बेचे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि मोहल्ले के चरक कुंआ स्थान पर महादेव विराजमान मंदिर है। कुछ लोगों ने जालसाजी कर उसके दस्तावेज बना लिए हैं और जमीन को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों में रोष पनप रहा है। इस मामले की शिकायत लोगों ने सांसद वरुण गांधी से भी की। अब सांसद वरुण गांधी ने डीएम को मामले की जांच कर अवगत कराने को लेकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed