फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MPs made ??to the village 12.56 crore action plan

सांसद आदर्श गांव के लिए बनी 12.56 करोड़ की कार्ययोजना

Sat, 23 May 2015 10:27 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 23 May 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह की कायाकल्प करने के लिए 12.56 करोड़ की कार्य योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे ग्राम समाज से अनुमोदित कराकर विकास विभाग को सौंपा गया है। अब डीएम से स्वीकृति मिलने और बजट मिलने पर विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आठ माह पूर्व पूरनपुर तहसील के गांव गुलड़िया भूपसिंह को गोद लिया था। गांव गोद लेने से ग्रामीणों को विकास उम्मीद जगी थी। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री के दौरे के समय ग्रामीणों ने उनसे गांव के विकास की बात रखी थी। तब केंद्रीय मंत्री के दिए निर्देश पर 20 मई को विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव पहुंचे और अपने-अपने विभागों से होने वाले कार्यों की योजना तैयार की।
विज्ञापन


कुल 12.56 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को ग्राम समाज की बैठक में अनुमोदित कर विकास विभाग को भेजा गया है। इसमें 4.26 करोड़ से लिंक रोड, पेयजल के लिए गांव में 3.21 करोड़ से पाइप लाइन बिछेगी। साथ ही सीसी रोड निर्माण को 4.11 करोड़ का प्रस्ताव है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा, तालाबों के सौंदर्यीकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन, खेल मैदान एवं पौधारोपण आदि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्राम पंचायत से प्राप्त कार्य योजना को अब डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रखा जाएगा। बैठक में अनुमति मिलने के बाद बजट के अनुसार काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सांसद आदर्श गांव को ग्राम पंचायत से कार्य योजना अनुमोदित होकर प्राप्त हो गई है। डीएम से स्वीकृति के बाद इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
- इंद्रदेव द्विवेदी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed