{"_id":"5713c2294f1c1b0d2e10fbf3","slug":"mp-s-statement-performance-against-spaiyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद के बयान के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद के बयान के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान की निंदा कर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस्लाम में सब कुछ पैगंबरे इस्लाम से पूर्व से तय है। इसमें राय मशविरा की जरूरत नहीं है।
नगर पालिका सदस्य और सपा नेता तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में कई सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्लॉक चौराहा पर एकत्र होकर भाजपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद साक्षी महाराज के इस्लाम विरोधी एक बयान की निंदा की और इसे ओछी हरकत बताया। सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि साक्षी महाराज महत्वपूर्ण पद पर होने के बाद इतना घिनौना बयान दिया है, जो बर्दास्त करने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में औरतों को सम्मान दिया जाता है। इतना किसी धर्म में नहीं दिया जाता। अगर शरई कानूनों को मान्यता मिल जाए तो समाज में महिलाओं के साथ जुल्म, घिनौने अपराध समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस्लाम में सब कुछ पैगंबरे इस्लाम से पूर्व से तय है। इसमें राय की अब जरूरत नहीं है। साक्षी महाराज नकली शोहरत और चर्चा में बने रहने को विवादित बयान देते रहते हैं, जो निंदनीय है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद जाहिद खां, नजमुल हसन खां, अहीद खां, शकील सिद्दीकी, रेहान रजा मंसूरी, नादिर रजा बरकती, अकील बाबू, आसिम रजा बबलू, मोइन खां, चांद मियां, मोहम्मद जकी आदि थे।