फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MP's statement Performance against Spaiyon

भाजपा सांसद के बयान के  खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
MP's statement Performance against Spaiyon
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान की निंदा कर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस्लाम में सब कुछ पैगंबरे इस्लाम से पूर्व से तय है। इसमें राय मशविरा की जरूरत नहीं है।   
विज्ञापन

नगर पालिका सदस्य और सपा नेता तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में कई सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्लॉक चौराहा पर एकत्र होकर भाजपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद साक्षी महाराज के इस्लाम विरोधी एक बयान की निंदा की और इसे ओछी हरकत बताया। सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि साक्षी महाराज महत्वपूर्ण पद पर होने के बाद इतना घिनौना बयान दिया है, जो बर्दास्त करने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में औरतों को सम्मान दिया जाता है। इतना किसी धर्म में नहीं दिया जाता। अगर शरई कानूनों को मान्यता मिल जाए तो समाज में महिलाओं के साथ जुल्म, घिनौने अपराध समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस्लाम में सब कुछ पैगंबरे इस्लाम से पूर्व से तय है। इसमें राय की अब जरूरत नहीं है। साक्षी महाराज नकली शोहरत और चर्चा में बने रहने को विवादित बयान देते रहते हैं, जो निंदनीय है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद जाहिद खां, नजमुल हसन खां, अहीद खां, शकील सिद्दीकी, रेहान रजा  मंसूरी, नादिर रजा बरकती, अकील बाबू, आसिम रजा बबलू, मोइन खां, चांद मियां, मोहम्मद जकी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed