{"_id":"56f820b84f1c1b0933f1533a","slug":"mounted-high-trees-saved-the-life-of-crows","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बचाई कौवे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बचाई कौवे की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौवे की जान बचाने के लिए एक साहसी युवक खुद की जान जोखिम में डालकर यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद उसे इसमें कामयाबी मिली, जिससे कौवे का जीवन बच गया।
ठेका चौकी के निकट छोटा खुदागंज में सुबह करीब 11 बजे एक कौवा चाइनीज मांझे में उलझने के बाद पास में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ में फंस गया। मांझा लगने से कौवा घायल हो गया। कुछ ही देर में यहां काफी कौवे एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रेम मौर्य वहां पहुंचे और उन्होंने कौवे को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद यहां मौजूद एक साहसी युवक सचिन मौर्य खुद की जान जोखिम में डालकर यूकेलिप्टस के ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ और चाइनीज मांझे में फंसे कौवे को निकाला। इसके बाद घायल कौवे को पशु चिकित्सालय में इलाज कराने के बाद छोड़ दिया गया। कौवे को बचाने में युवक की बहादुरी की सभी ने प्रशंसा।