फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother scolded the boy had eaten the sleeping pills

मां ने डांटा तो बालक ने खा लीं नींद की गोलियां

Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 होमवर्क न करने पर दस साल के बच्चे ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर नींद की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी का दस वर्षीय बेटा शहर के प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने को हैं लेकिन उसने स्कूल से छुट्टियों में करने को मिला होमवर्क अब तक पूरा नहीं किया है। मां ने होमवर्क पूरा करने के लिए बच्चे को कहा, लेकिन वह टीवी देखता रहा। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर बच्चे ने घर में रखीं पिता की नींद की गोलियां खा लीं। गनीमत रही कि शीशी में मात्र दो ही गोलियां थी। बच्चे की हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed