{"_id":"574c88f24f1c1bf5511090f4","slug":"more-than-1500-brilliant-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 से अधिक मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 से अधिक मेधावी हुए सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 31 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी और सीबीएसई बोर्ड के मेधावी सोमवार को एक प्लेटफार्म पर नजर आए। मौका था अमर उजाला और सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का। समारोह में डीएम और एसपी ने बारहवीं के 1500 विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। टॉप फाइव मेधावियों को सम्मानित करने के अलावा लकी ड्रा के माध्यम से तीन छात्राओं और एक छात्र को 25-25 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी गई।
शहर के ऑकेजन बैंकट हॉल में सोमवार को हुए समारोह में जिले के मेधावियों की भीड़ देख डीएम मासूम अली सरवर ने खुशी का इजहार किया। वह डायस छोड़कर मेधावियों के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने जिले की प्राकृतिक सुंदरता, यहां की गंगा-जमुनी तहजीब के जिक्र से अपनी बात शुरू की। इसके बाद विद्यार्थियों से जुड़े। कहा, खुद को भूलकर रोजाना चार-पांच घंटे पढ़ाई करने के बाद ऐसी कोई मंजिल नहीं, जिसे हम हासिल न कर सकें। इंटर के बाद से ही नई जिंदगी की शुरूआत होती है। कोशिश रहनी चाहिए कि हम ऐसे लक्ष्य का चुनाव करें, जो हमारे लिए हितकर हो। एसपी अनिल कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा और डीआईओएस जेके वर्मा ने भी मेधावियों से बेहतर मुकाम हासिल कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इधर, समारोह शुरू होने से लेकर समाप्ति तक मेधावियों के रजिस्ट्रेशन कराने का सिलसिला चलता रहा। टॉप फाइव स्टूडेंट्स के नामों की घोषणा होते ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों ने एक-एक कर इंटर पास 1500 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान लकी ड्रा के विजेता रहे चार मेधावियों को छात्रवृत्ति बतौर 25-25 हजार रुपये के चेक सौंपे गए। सम्मान पाकर मेधावी गदगद हो गए।
टॉप फाइव में यह रहे शामिल
नाम प्रतिशत स्कूल
विज्ञापन
धर्मेंद्र पाल 94.2 सविमं बिलसंडा
त्रिशाल अरोरा 94.2 लांयस स्कूल
आशुतोष पांडेय 94 -------
गौरव गंगवार 93.6 सविमं बीसलपुर
अमन वर्मा 93.6 स्प्रिंगडेल कॉलेज
ये प्रधानाचार्य भी हुए सम्मानित
नाम विद्यालय
प्रिया आनंद स्प्रिंगडेल कॉलेज पीलीभीत
डॉ. धनपाल शर्मा पीआईसी पूरनपुर
ब्रह्माशंकर गंगवार राम इंटर कॉलेज पीलीभीत
शरतचंद सक्सेना एसआर कॉलेज बीसलपुर
रामजानकी शुक्ला अवंतीबाई कॉलेज पीलीभीत
तेजेंद्र कौर शिशु विहार कॉलेज
इनको मिली छात्रवृत्ति
उदित वर्मा सविमं बिलसंडा
रौनक पाठक लिटिल एंजिल्स स्कूल पीलीभीत
कशफ सेंट एलायसियस कॉलेज पीलीभीत
निधि सविमं बीसलपुर
इनकी रही मौजूदगी
सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के एमडी अनमोल कपूर, अमर उजाला के यूनिट हेड धीरज जैन, सेंट एलायसियस कॉलेज के बेमियन एंथनी, बेनहर कालेज के प्रबंधक परवेंदर सिंह सैमी, लिटिल एंजिल के दीपक सक्सेना, अंगूरी देवी कालेज की मीरा सक्सेना आदि मौजूद रहे।