फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Moon visible, Eid today...congratulations given

Pilibhit News: दिखा चांद, ईद आज...दी गई मुबारकबाद

Thu, 11 Apr 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Moon visible, Eid today...congratulations given
शहर की नीबू मंडी के पास लगी एक दुकान पर ईद के लिए सेवईओं की खरीददारी करते लोग । संवाद
पीलीभीत। चांद का दीदार होते ही बुधवार शाम से जिले में ईद का उल्लास दिखने लगा, साथ ही एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर के बाजार में ईद की रौनक दिखी। कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ थी। रेडीमेड कपड़े खूब बिके। इसके अलावा मिठाई और सेंवई की दुकानों पर भी भीड़ रही। लोगों ने फल, सूखे मेवा और अन्य सामान की खरीद की।
विज्ञापन

देर शाम चांद दिखते ही मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। फोन कर और सोशल मीडिया पर भी ईद की शुभकामनाओं के संदेश भेजे गए। शहर काजी मौलाना जरताब रजा खां ने बताया कि बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। हसमती जामा मस्जिद में सुबह सात बजे नमाज होगी। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चार जोन और 15 सेक्टर में बांटकर की जाएगी निगरानी
ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी। एसपी ने सभी सीओ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सभी सीओ को जोनल अधिकारी और थाना प्रभारियों को सेक्टर पुलिस अधिकारी बनाया गया है। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा। सड़क पर किसी भी हालत में नमाज नहीं होने दी जाएगी। एएसपी को पूरे जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ईदगाह में पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि खुराफातियों पर सख्त निगाह रखी जाएगी। पुलिस लाइन में रिजर्व फोर्स रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें कहीं भी भेजा जा सकता है

................
ईदगाह होकर नहीं निकल सकेंगी बसें
ईद की नमाज के चलते टाइगर तिराहे से रूट को डायवर्ट किया गया है। टाइगर चौराहा से ईदगाह की ओर आने वाले वाहनों को असम चौराहा से नौगांवा ओवरब्रिज होकर हुए निकाला जाएगा। इसी तरह डिग्री कॉलेज चौराहे से ईदगाह क्रॉसिंग की ओर आने वाले वाहनों को नौगवां ओवरब्रिज से असम चौराहा होकर टाइगर तिराहा की ओर निकाला जाएगा। रोडवेज के बाहर बस खड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने एआरएम से भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed