फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Monkeys create panic in Majhola, nets installed around houses

Pilibhit News: मझोला में बंदरों की दहशत, घरों के चारों ओर लगवाया जाल

Sat, 30 May 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Monkeys create panic in Majhola, nets installed around houses
बंदरों के उत्पात से बचने के लिया  लोहे की जाली से  घर को सुरक्षित किया
मझोला। कस्बे में बंदरों की दहशत है। व्यापारी, महिलाएं, बच्चे सभी परेशान हैं। बंदरों के हमले के डर से कई परिवारों ने अपने घरों को चारों ओर से लोहे की जाल लगवाकर सुरक्षित कर लिया है, ताकि बंदर घरों के अंदर न आ सके। तमाम लोगों के घरों की छतों व बाजार में दुकानों के आसपास बंदरों के झुंड मंडराते हैं। इससे लोगों में काफी डर बना है।
विज्ञापन

नगरवासियों का कहना है कि बंदर आए दिन घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। महिलाएं जब बाजार से घरेलू सामान लेकर घर लौटती हैं तो कई बार बंदर अचानक हमला कर सामान छीन लेते हैं। रोकने का प्रयास करने पर बंदर हमलावर हो जाते हैं। गलियों में खेल रहे छोटे बच्चों पर भी बंदरों के हमले की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। बंदरों के आतंक के चलते कई परिवार अपने घरों में कैद रहते हैं। घरों में लोहे के जाल लगवाने के बाद भी लोग हर समय सतर्क रहना पड़ता है। बंदरों की आपसी लड़ाई भी दुकानदारों को नुकसान पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन

फरवरी 2024 में टनकपुर हाईवे स्थित एक क्लास हाउस संचालक का पुत्र कपड़ों की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बंदरों का झुंड आपस में लड़ते हुए अचानक दुकान के अंदर घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुकान में मौजूद युवक बचने के प्रयास में भागा और छत से गिरकर घायल हो गया। छत पर सूखने के लिए डाले जाने वाले कपड़ों को बंदर उठा ले जाते है या फिर कपड़ों को फाड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छोड़ने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। व्यापार मंडल ने भी जिलाधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह का कहना है कि बंदरों की समस्या का निराकरण कराने के लिए वन विभाग से सहयोग मांगा जाएगा। संवाद

बंदरों के उत्पात से बचने के लिया  लोहे की जाली से  घर को सुरक्षित किया

बंदरों के उत्पात से बचने के लिया  लोहे की जाली से  घर को सुरक्षित किया

बंदरों के उत्पात से बचने के लिया  लोहे की जाली से  घर को सुरक्षित किया

बंदरों के उत्पात से बचने के लिया  लोहे की जाली से  घर को सुरक्षित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed