फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Monday was the hottest day in the Terai region in April.

Pilibhit News: तराई में अप्रैल माह में सोमवार का दिन रहा सबसे ज्यादा गर्म

Tue, 28 Apr 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day in the Terai region in April.
अधिकतम तापमान पहुंचा 40.7 एवं न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस, आज से उमड़ेंगे बादल, हल्के बारिश होने का पूर्वानुमान
विज्ञापन

पीलीभीत। तराई के जिले में हवा का रुख बदल जाने से लोगों को लू (गर्म हवा) से तो राहत मिली, लेकिन वातावरण में उमस अब भी बरकरार है। मंगलवार से बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है।
पिछले एक पखवाड़े से रोजाना दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ती रही। ऐसे में 20 से 25 किमी की गति से चलने वाली पछुआ हवा काफी गर्म हो जाने की वजह से लू के कारण लोग परेशान होने लगे। सोमवार दोपहर से हवा का रुख बदल गया। एकाएक पुरवा हवा चलने लगी। इससे लोगों को लू से राहत मिली, लेकिन वातावरण में उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 40.7 एवं न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल गर्मी में अब तक के मौसम में सर्वाधिक तापमान है। डॉ. ढाका के अनुसार पुरवा हवा चल जाने के कारण ही वातावरण में उमस बढ़ी है। यह भी कहा कि मौसम विभाग की ओर से मंगलवार से अगले कई दिनों तक आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed