फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   molestation

युवती ने चप्पलों से पीटा तो धमकी देकर भागे शोहदे

Thu, 04 Jun 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
molestation
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में युवती ने छेड़खानी कर रहे शोहदों को अच्छा सबक सिखाया। पहले तो युवती शोहदे से खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही मगर जब शोहदे नहीं माने तो उसने अपनी चप्पलों से शोहदों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद शोहदे धमकी देते हुए भागने पर मजबूर हो गए। घर जाकर युवती ने पूरा किस्सा परिजन को बताया। उसके बाद पिता ने दोनों शोहदों के खिलाफ तहरीर दी, मगर पुलिस ने एक हफ्ते बाद एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मई को सुबह करीब छह बजे उसकी बेटी गांव के बाहर की तरफ आम के बाग में शौच करने गई थी। बाग में उसे गांव के ही दो युवक विक्रम और राजा बाबू मिल गए। युवती को अकेला देखकर दोनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती को जमीन पर पटक दिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। पहले तो पीड़िता ने दोनों से खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही मगर शोहदे शोर मचाने पर उसे धमकाने लगे। इसके बाद युवती हिम्मत जुटाकर उठी और पैरों से चप्पल निकालकर दोनों पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद शोहदे धमकी देकर भागने पर मजबूर हो गए। मामले में पीड़ित पिता ने 25 मई को पुलिस को तहरीर दी। मगर पुलिस जांच के नाम पर मामले को दबाए रही। सोमवार रात एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि विक्रम और राजाबाबू पर छेड़छाड़ और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शोहदों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शोहदों ने घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी
चुर्रासकतपुर। पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात तीन शोहदों ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर शोहदों ने उसके पिता को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह सोमवार की रात बरामदे में सोई हुई थी। रात करीब 12 बजे गांव के ही तीन शोहदे दीवार फांदकर घर में घुस गए और उससे छेड़खानी की। जब उसने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। विरोध करने पर शोहदों ने उसके पिता की लात घूंसों से पिटाई की। जिसके बाद शोहदे रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। युवती ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल केशव तिवारी ने बताया कि चुर्रा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। संवाद

किशोरी को फुसलाकर ले गए, पिता को धमकाया
पूरनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 31 मई को सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर शौच को गई थी। वापस न आने पर परिजन ने उसकी खोजबीन की। एक जून को देर शाम पता चला कि उसे बंजरिया निवासी कुलदीप और उसके साथी बहला फुसलाकर ले गए। किशोरी के पिता ने बताया कि जब वह आरोपियों से बेटी की जानकारी करने गए तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव बंजरिया निवासी कुलदीप, उसके भाई जसवीर, अमित कुमार, माता लाल और गांव मोहनपुर मुरादपुर निवासी प्रदीप पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed