फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Molestation accused attacked police team, pelted stones

Pilibhit News: छेड़छाड़ के आरोपी ने किया पुलिस टीम पर हमला, पथराव

Mon, 22 Apr 2024 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Molestation accused attacked police team, pelted stones
- पीड़ित के घर पहुंचे दरोगा से गाली-गलौज
विज्ञापन

-दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। घर में घुसकर छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित के घर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी के साथ मिलकर पुलिस टीम पर पथराव किया। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो खेतों में भाग गया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना गांव कबीरपुर कसगंजा की है। एक महिला ने राजेश वाजपेयी सहित तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, उसकी पुत्री के कपड़े फाड़ने की रिपोर्ट घुंघचाई थाने में दर्ज कराई। दरोगा अवधेश कुमार एक दिन पहले टीम के साथ पीड़ित पक्ष को किशोरी के बयान दर्ज कराने की सूचना देने पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि नामजद आरोपी राजेश बाजपेयी ने मौके पर पहुंंच गया और दरोगा से गाली-गलौज की। रोकने की कोशिश पर पत्नी पूजा के साथ मिलकर पुलिस वालों पर पथराव शुरू कर दिया। घुंघचाई इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पत्नी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed