{"_id":"7dcc46fb83eeec0b84c9d54520cdd935","slug":"modi-honor-farmers-thrown-into-mega-rally-strength-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की किसान सम्मान महारैली में झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की किसान सम्मान महारैली में झोंकी ताकत
पीलीभीत
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में प्रस्तावित किसान सम्मान महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी है। रैली प्रभारी रामगोपाल मिश्रा जहां जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के साथ पिछले एक सप्ताह से लगातार जनसंपर्क और बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का गुट भी अपने स्तर से तैयारियां में जुटा है। शनिवार को वह स्वयं भी पीलीभीत पहुंच रही हैं।
मोदी की महारैली के लिए जिले को 25 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए संगठन ने पिछले दिनों रामगोपाल मिश्रा को रैली का पीलीभीत प्रभारी बनाकर भेजा था, जो पीलीभीत में ही रात्रि प्रवास कर तैयारियां करा रहे हैं। रैली में बूथ स्तर तक बस अथवा मैजिक वाहन की व्यवस्था की गई है। साथ ही करीब एक हजार कारों व बाइक का काफिला भी रहेगा। प्रत्येक वाहन पर एक प्रभारी नियुक्त कर उसके मोबाइल नंबर वाहन नंबर, गांव बूथ आदि की जानकारी सहित बरेली भेजा गया है। शुक्रवार को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने भी पदाधिकारियों के साथ बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।
उधर, जिला संगठन से इतर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का गुट भी रैली को सफल बनाने के लिए जुटा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि क्षेत्रों में दौरा कर लोगों से रैली में चलने की अपील कर रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्वयं पीलीभीत पहुंच रही हैं। उनके पीलीभीत के पीछे भी मोदी की रैली की तैयारियों को ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की किसान सम्मान महारैली को सफल बनाने लिए जो लक्ष्य जिले को मिला है उससे अधिक भीड़ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 26 हजार लोगों को जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके अलावा कई लोग स्वयं के वाहनों से भी पहुंचेंगे।
- सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष भाजपा