{"_id":"58f615b64f1c1b1b744724ff","slug":"model-of-beet-system-started-in-purnanpur-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर कोतवाली में मॉडल ऑफ बीट सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर कोतवाली में मॉडल ऑफ बीट सिस्टम शुरू
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा की ओर बनाए गए मॉडल ऑफ बीट सिस्टम की शुरूआत पूरनपुर कोतवाली से कर दी गई है। अब हल्का और बीट नंबर से नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रमुख गांव के नाम से जाने जाएंगे। हल्का इंचार्ज और बीट आरक्षी को सीयूजी नंबर दिए जाएंगे। सफलता मिलने पर इसको समूचे जिले में लागू कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मॉडल ऑफ बीट सिस्टम के शुभारंभ पर एसपी देवरंजन वर्मा ने मंगलवार दोपहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों संग बैठक की। इसके बाद प्रेसवार्ता आयोजित कर सिस्टम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रचलित बीट व्यवस्था मात्र कागजी खानापूर्ति होकर रह गई थी। बीट का लेखाजोखा तो रहता था, लेकिन बीट आरक्षी के स्थानांतरण पर आरक्षी अभिलेखों को अपने साथ ले जाते थे। ऐसे में अब बीट और हल्का रजिस्टर स्थाई होगा। जिसमें सारी जानकारी अंकित रहेगी। स्थानांतरण होने पर आने वाले हल्का इंचार्ज और बीट आरक्षी को असुविधा नहीं होगी। हल्का के साथ अब बीट आरक्षियों को भी सीयूजी नंबर दिए जाएंगे। ताकि क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी संबंधित पुलिसकर्मी को सीधे मिल सके। हल्का इंचार्ज/ बीट आरक्षी का स्थानांतरण होने पर सीयूजी सिम, अभिलेख को संबंधित थाने में जमा करना होगा। जिसको उसके स्थान पर आए पुलिसकर्मी को दे दिया जाएगा। यह भी बताया कि हल्का और बीट नंबर के आधार पर न होकर प्रमुख गांव के नाम से होंगे।
विज्ञापन