फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mnrega

अब मिलेगी 161 रुपये मजदूरी

Fri, 10 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 10 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में मनरेगा योजना वर्ष 2005 में शुरू की गई थी। हालांकि जिले में इसे 2008-09 को लागू किया गया। ब्लाक क्षेत्र में 68308 मनरेगा मजदूर जाब कार्ड धारक हैं। हालांकि इसमें से करीब तीस हजार मजदूर ही मजदूरी कर रहे हैं। शुरू में मनरेगा मजदूरों को सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जाता था। इसके बाद मजदूरी को बढ़ाकर 125 रुपये, फिर 142 रुपये, 156 रुपये और अब 161 रुपये प्रतिदिन किया गया है। मनरेगा की संयुक्त सचिव अपराजिता सारंगी ने इसके आदेश जारी किए है। एपीओ अजय कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से अभी इसके आदेश प्राप्त तो नहीं हुए है, लेकिन शासन से मजदूरी बढ़ने की जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


सर्वाधिक हरियाणा में मिल रही मजदूरी
मनरेगा में मजदूरी के जो मानक तय किए गए है। इसमें सर्वाधिक 251 रुपये प्रतिदिन हरियाणा में मजदूरी दी जा रही है। जबकि असम में 179, आंध्र प्रदेश मेें 180, कर्नाटक में 204, मध्य प्रदेश में 159, मेघालय में 160 रुपये प्रतिदिन मजदूरी है।
विज्ञापन


मानदेय न बढ़ने से अन्य स्टाफ में रोष
मनरेगा मजदूरों की मजदूरी तो बढ़ा दी गई, लेकिन मनरेगा में लगे अन्य स्टाफ में एपीओ, कंप्यूटर आपरेटर, सहायक लेखाकार आदि का मानदेय अब तक एक बार भी नहीं बढ़ाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि मजदूरों की मजदूरी तो पांच बार बढ़ी, लेकिन उनका मानदेय एक बार भी नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed