फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLA inspects paddy procurement centres, four in charge found missing

Pilibhit News: धान खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, चार प्रभारी मिले गायब

Thu, 22 Oct 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
MLA inspects paddy procurement centres, four in charge found missing
बीसलपुर मंडी में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते विधायक विवेक वर्मा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। बीसलपुर मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बीच बुधवार को विधायक विवेक वर्मा ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय के साथ औचक निरीक्षण किया। मंडी के सभी 35 क्रय केंद्रों की जांच के दौरान चार केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। वहीं, विधायक को देखकर मंडी में मौजूद बिचौलियों में खलबली मच गई। कुछ बिचौलिये पूर्वी चहारदीवारी फांदकर भाग गए। निरीक्षण में धान खरीद की धीमी गति और केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई।

विधायक को शिकायतें मिल रही थीं कि राजकीय धान क्रय केंद्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों की हकीकत जानने के लिए बुधवार दोपहर उन्होंने एसडीएम के साथ सभी 35 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। इनमें अंकित कुमार और श्यामाचरण भी शामिल हैं। दोनों के पास दो-दो केंद्रों का प्रभार है। केंद्र प्रभारियों की गैरमौजूदगी में किसान सुबह से धान तौल कराने के लिए भटक रहे थे। इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और एसडीएम को अनुपस्थित प्रभारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed