फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Miscreants looted buffaloes worth one lakh, tied up the farmer and threw him

Pilibhit News: बदमाशों ने एक लाख के भैंसे लूटे, किसान को बांधकर डाला

Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted buffaloes worth one lakh, tied up the farmer and threw him
पुलिस ने कहा- मामला लेनदेन के विवाद का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। बदमाशों ने शनिवार की रात बरेली रोड पर गांव सितारगंज के पास एक किसान के डनलप में जुते एक लाख कीमत के दो भैंसे लूट लिए। विरोध करने पर किसान को तमंचे की बटों से पीटा और बांधकर डाल दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है।
कोतवाली के गांव रसूला निवासी राजेंद्र गंगवार ने बताया कि वह शनिवार की रात चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के बाद खाली डनलप लेकर अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में गांव सितारगंज के आगे मजार के पास पहले से ही घात लगाए खड़े बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसके डनलप में जुते दोनों भैंसे खोल लिए। विरोध करने पर तमंचे की बटों से पीटा और रस्सी से बांधकर डाल दिया।
विज्ञापन

बदमाश भैंसों को मैटाडोर पर लादकर बरेली की ओर चले गए। बदमाशो के जाने के बाद राजेंद्र किसी तरह बंधन मुक्त हुआ और उसने पड़ोसी गांव सितारगंज जाकर ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई थी। उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी दूर तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र ने रविवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। तहरीर में बदमाशों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि राजेंद्र का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन का विवाद है। बहुत जल्द पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed