फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minor's conversion done, video made by raping

नाबालिग का कराया धर्मपरिवर्तन, दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Minor's conversion done, video made by raping
पीलीभीत। सुनगढ़ी इलाके की महिला ने एक समुदाय के युवक पर नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसा कर धर्मांतरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि बेटी का फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस को किशोरी की मां ने दी तहरीर में कहा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 12 की छात्रा है। एक युवक ने खुद का नाम अमित बताते हुए जिला अस्पताल का डॉक्टर बताकर उससे कॉलेज गेट पर मिलता रहा। बेटी के हाथों पर दाने (फुंसी) को ठीक करने का झांसा देकर दवा देने के लिए कमरे पर बुलाया। आरोपी के बहकावे आकर पुत्री कई बार उसके पास दवा लेने के लिए चली गई। इस पर आरोपी ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। इसके अलावा आरोपी अपने परिवार के साथ मिलकर पुत्री का धर्मांतरण कराकर आधार कार्ड भी बना दिया। 25 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली की पुत्री आरोपी के कमरे पर है। परिवार के साथ मौके पर गए तो पुत्री अर्ध बेहोशी की हालात में मिली। आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि तुम्हारी पुत्री ने धर्मांतरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। पुलिस ने डॉ. मसरूर, मूबीना बेगम उर्फ बीना बेगम मतलूफ, डॉक्टर का भाई और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धर्मांतरण नहीं हुआ है। सिर्फ आधार कार्ड में नाम बदला गया है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में मामला धर्मांतरण का मिलता है, तो संबंधित धारा बढ़ाई जाएगी। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed